हार्ट ब्लॉकेज का पता कैसे लगाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:25

हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट होते हैं?

दुनियाभर में हृदय से जुड़ी समस्याओं के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। कोई हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है। इसके अलावा कई लोगों में हार्ट अटैक के लक्षण भी देखने को मिलते हैं। जैसे-जैसे लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें खराब होती जा रही है, लोगों को हृदय रोगों का सामना अधिक करना पड़ रहा है। अगर हृदय रोगों का पता समय से चल जाता है, तो इसका इलाज संभव हो सकता है। अन्यथा स्थिति गंभीर रूप से सकती है। इसलिए अगर आपको भी हृदय रोग से जुड़ा कोई लक्षण महसूस होता है, खासकर हार्ट ब्लॉकेज (Heart Bloackge) का तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। दरअसल, हार्ट ब्लॉकेज की समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको हार्ट ब्लॉकेज कैसे पता करें (How to Check Heart Blockage)?, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।


हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट होते हैं?

किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए उससे संबंधित मेडिकल टेस्ट करवाना जरूरी होता है। इसी तरह हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए भी कुछ टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है। टेस्ट के माध्यम से हार्ट की स्थिति और ब्लॉकेज के बारे में पता चल सकता है। हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर निम्न टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं।
ईसीजी

अगर हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण महसूस होते हैं, तो सबसे पहले ईसीजी करवाने की सलाह दी जा सकती है। ईसीजी के माध्यम से हार्ट ब्लॉकेज के बारे में आसानी से पता लग सकता है। अगर ईसीजी में कुछ अलग नजर आता है, तो यह हार्ट ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर ईसीजी सामान्य आता है, लेकिन आपको सीने में लगातार दर्द हो रहा है तो दूसरे टेस्ट करवाए जा सकते हैं।
2डी इकोकार्डियोग्राफी

अगर ईसीजी नॉर्मल आता है, तो आप हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए 2डी इकोकार्डियोग्राफी करवा सकते हैं। इस टेस्ट में हार्ट के मसल्स का पंपिंग का पता लगता है। साथ ही हार्ट के वाल्व में लिकैज है या नहीं है, इसके बारे में भी पता चलता है। अगर 2डी इकोकार्डियोग्राफी टेस्ट में हार्ट में कोई भी गड़बड़ी दिखती है, तो यह हार्ट ब्लॉकेज हो सकता है। इसलिए अगर आपको सीने में दर्द, थकान या पीठ में दर्द होता है, तो इस टेस्ट को जरूर करवाएं।
ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट

ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट की मदद से भी आप हार्ट ब्लॉकेज का पता लगा सकते हैं। ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट को एक्सरसाइज स्ट्रेस टेस्ट भी कहा जाता है। इस दौरान व्यक्ति को ट्रेडमिल पर दौड़ना होता है और अपने हार्ट रिदम, ब्लड प्रेशर और ब्रीदिंग को मॉनिटर करना होता है। अगर इनमें कोई गड़बड़ी आती है, तो हार्ट ब्लॉकेज हो सकता है। जब ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट में हार्ट रिदम या ब्रीदिंग में कोई दिक्कत आती है, तो स्ट्रेस इको डोबुटामाइन, कार्डिएक एमआरआई, सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी करवाया जा सकता है।
स्ट्रेस थैलियम टेस्ट

अगर यह जानना है कि हृदय के कौन-से हिस्से में रक्त सही से नहीं पहुंच रहा है या किस हिस्से में ब्लॉकेज की अधिक संभावना है, तो इसके लिए स्ट्रेस थैलियम टेस्ट किया जाता है। या फिर कार्डियक एमआरआई किया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info